फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: होलाष्टक आज से, 8 दिनों तक शुभ कार्यों पर रहेगी रोक

Tue, 24 Feb 2026 03:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। आज मंगलवार से होलाष्टक का शुरू हो रहा है। होलाष्टक का अर्थ है होली से पहले के 8 दिन जिसे हिंदू धर्म में महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। इस अवधि के दौरान कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित माना जाता है। होलिका दहन के बाद से शुभ और मांगलिक कार्य दोबारा शुरू हो जाते हैं। फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से होलाष्टक शुरू होता है और इसका समापन फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि पर होता है। ये जानकारी पंडित शांडिल्य ने दी । उन्होंने बताया कि 2 मार्च को सायंकाल में 5 बज कर 55 मिंट पर भद्रा शुरू हो जाऐगी जिसका समापन 3 मार्च सुबह 5 बज कर 32 मिंट पर होगा। ऐसे में होलिका दहन 3 मार्च को सायं 6 बज कर 22 मिंट से लेकर 8 बज कर 50 मिंट के बीच कभी भी किया जा सकता है। इसके बाद 4 मार्च को रंगों की होली खेली जाएगी। होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें