फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हॉकी अकादमी ने युवा क्लब हाबड़ी को 2-1 से हराया

विज्ञापन
55 पूंडरी। हाबड़ी के हॉकी स्टेडियम में हुई प्रतियोगिता में अपने खेल का प्रदर्शन करता ​खिलाड़ी। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पूंडरी। हाबड़ी के हॉकी स्टेडियम में शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में हॉकी प्रतियोगिता आयोजित हुई। युवा हॉकी क्लब हाबड़ी और हॉकी अकादमी हाबड़ी के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। जिसमें हॉकी अकादमी ने 2-1 से जीत दर्ज की।

मुख्य अतिथि विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि खेलों से जुड़ाव युवा पीढ़ी को स्वस्थ, अनुशासित और आत्मविश्वासी बनाता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे खेल को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और देश-प्रदेश का नाम रोशन करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हॉकी हमारे देश का गौरवशाली खेल है, जिसने ध्यानचंद जैसे महान खिलाड़ियों की बदौलत भारत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। यह खेल अनुशासन, टीम भावना और परिश्रम का प्रतीक है।
विज्ञापन


विधायक ने बताया कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए स्टेडियम, खेल नर्सरियां और योगशालाएं स्थापित कर रही है। ओलंपिक खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक पर छह करोड़, रजत पर चार करोड़, कांस्य पर 2.5 करोड़ और प्रतिभागियों को 15 लाख रुपये तक नकद पुरस्कार दिए जा रहे हैं। हाबड़ी का एस्ट्रोटर्फ भी खिलाड़ियों के लिए बड़ी सुविधा है। इस अवसर पर कोच गुरमीत सिंह, गुरविंद्र सिंह सहित अनेक खिलाड़ी और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें