फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एचएमपीवी ः विदेशों से आने वाले लोगों की निगरानी के आदेश

Wed, 08 Jan 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) से बचाव के लिए जिले में स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। अब विभाग की ओर से जिले में विदेशों से आने वाले लोगों की निगरानी के लिए आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही जिला नागरिक अस्पताल और सामुदायिक केंद्र में भी बचाव के लिए कवायद शुरू की गई है।

भारत में केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। सभी अस्पतालों में दवाओं और इलाज को लेकर प्रबंध करना शुरू किया गया है। चिकित्सक व स्टाफ को भी सतर्क किया गया है। बीमारी के लक्षण संबंधित केस सामने आने पर किसी तरह से इलाज दिया जाना है, इस बारे में भी स्टाफ को जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन


हालांकि अभी तक इस तरह का कोई केस जिले में सामने नहीं आया है। फिर भी विभाग की तरफ से जिला मुख्यालय पर जिला नागरिक अस्पताल सहित छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 22 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, छह हेल्थ वेलनेस सेंटर, तीन शहरी स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों व स्टाफ को सतर्क रहने के निर्देश विभाग की तरफ से जारी किए गए हैं। खांसी, जुकाम व बुखार के केस बढ़ने पर सिविल सर्जन कार्यालय में रिपोर्ट बारे भी निर्देश दिए हैं।

कोरोना महामारी के समय भी हुई थी परेशानी ः जिला नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों की काफी कमी होने के चलते कोरोना महामारी के समय भी काफी परेशानी हुई थी। गौरतलब है कि पूरे जिले में 300 से अधिक कोरोना संक्रमित केस सामने आए थे।
विज्ञापन


इस समय भी अस्पताल में डॉक्टरों का अभाव है। ऐसे में एचएमपीवी से बचाव के लिए समय पर उचित प्रबंध करना भी बेहद जरूरी है।

जिले में अब तक एचएमपीवी का केस नहीं मिला है। खांसी, जुकाम व बुखार के केस भी ज्यादा नहीं हैं। नागरिक अस्पताल सहित सभी पीएचसी व सीएचसी को बुखार के ज्यादा केस आने के बारे में रिपोर्ट सिविल सर्जन कार्यालय में देने के संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। बीमारी से संबंधित लक्षण किसी व्यक्ति में दिखते हैं तो कैसे सावधानी बरतें, इस बारे में भी जागरूक किया जा रहा है। विभाग के पास आक्सीजन सहित अन्य उपकरण व दवाइयां उपलब्ध है। -डाॅ. रेनू चावला, जिला सिविल सर्जन, कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें