राजौंद 01 में घटना स्थल पर खड़ी क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल
राजौंद। कैथल- असंध मार्ग पर गांव नीम वाला बस अड्डे के पास एक अज्ञात वाहन चालक ने मोटरसाइकिल चालक को टक्कर मार दी। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया।
पुलिस के मुताबिक गांव नीम वाला अड्डे के नजदीक विक्की उर्फ विकास मोटरसाइकिल पर नीम वाला गांव की तरफ जा रहा था। इस दौरान किसी अज्ञात वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दी। घायल को रैफर किया गया है।