फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकता के सूत्र में बांधती है हिंदी : अहमद

Fri, 12 Jan 2024 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। विश्व हिंदी दिवस पर एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें विश्वविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं छात्रों ने बड़ी उत्सुकता से भाग लिया। हिंदी विभाग की प्राध्यापिका डॉ. सुमन ने कार्यक्रम की शुरुआत में आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. डॉ. शमीम अहमद ने कहा कि हर साल 10 जनवरी को विश्व स्तर पर विश्व हिंदी दिवस पूरे विश्व में मनाया जाने लगा है, जो हम सबके लिए गौरव की बात है। हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है जो कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक संपूर्ण देश को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य करती है।
विज्ञापन


हम सब में राष्ट्रवाद की भावना को हमेशा बनाए रखती है, इसलिए वर्तमान समय में हम सबको हिंदी भाषा के मूल्य को समझने की जरूरत है। डीन एकेडमिक्स प्रो. आरके गुप्ता ने कहा कि हमें हिंदी भाषा को अपने नियमित कार्य एवं व्यवहार में प्राथमिकता पर लागू करना चाहिए। कार्यक्रम में मंच संचालन प्राध्यापिका रीना ने किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर विश्वविद्यालय चेयरमैन संदीप चहल, कुलसचिव डॉ. राजीव दहिया, उप कुल सचिव डॉ. मनीष मिश्रा, डायरेक्टर रिसर्च डॉ. पवन दशमाना, परीक्षा नियंत्रक डॉ. मंजीत जाखड़, विश्वविद्यालय जनसंपर्क अधिकारी डॉ. मनोज कुमार, फार्मेसी विभाग अध्यक्ष डॉ. दीपक कुमार, प्रॉक्टर डॉ. बलविंदर सिंह, सुमन, महेंद्र मुंडे, सुमन, एकता, आरती, एकता चहल, प्रीति, प्राध्यापक नवीन, अरविंद, विक्रम, प्राध्यापिका शिवानी चहल, रीना, आरती, उषा, सर्मित कौर, मेघा, एवं सभी विभाग के शोधार्थीगण एवं विद्यार्थीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें