फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: निशानेबाजी में हिमांशु ढुल ने जीते तीन पदक

Tue, 06 Aug 2024 04:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। दिल्ली में कैथल के निशानेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। हिमांशु ढुल ने तीन पदक प्रतियोगिता में जीते।

एक तरफ ओलंपिक में मनु भाकर ने निशाने लगाकर देश के लिए पदक जी रही है। वहीं, कैथल के खिलाडिय़ों ने दिल्ली में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में निशाने लगाकर खिलाड़ियों ने अनेक पदक जीते हैं। इससे जिले के खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है। कोच कुलदीप नेहरा ने बताया कि 21 से 30 जुलाई तक दिल्ली के डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता हुई थी

इसमें कैथल के 20 निशानेबाज खिलाडि़यों ने भाग लिया था। जिसमें 17 लड़के व तीन लड़कियां शामिल रहीं। प्रतियोगिता में नेहरा शूटिंग क्लब के खिलाड़ी हिमांशु ढुल ने तीन इवेंट जूनियर, शूथ व सीनियर में भाग लिया और 10 मीटर एयर राइफल में 400 में 399 अंक लेकर दो रजत व एक कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, अन्य खिलाड़ी अंशुल ने भी 10 मीटर एयर पिस्टल में 400 में से 384 अंक लेकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। खिलाड़ी सुरजीत ने पांचवा स्थान व खिलाड़ी रिंकू ने सातवां स्थान पाया। लड़कियों में खिलाड़ी मुस्कान चौथे व खिलाड़ी अंकिता छठे स्थान पर रही। इस जीत के साथ विजेता खिलाडिय़ों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हो गया है। कोच कुलदीप नेहरा ने कहा कि हमें उम्मीद है कि अगली बार ओलंपिक में हमारे खिलाड़ी जरूर भाग लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें