कैथल। आरकेएसडी कॉलेज के इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग की ओर से मंगलवार को पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन (पीपीटी) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में तृतीय वर्ष के हिमानी और वामन ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि प्रथम वर्ष के सुमित व तनिष द्वितीय तथा द्वितीय वर्ष की मानवी व मनप्रीत तृतीय स्थान पर रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रस्तुतीकरण कौशल विकसित करना और विषय ज्ञान को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित करना रहा। इस मौके पर डॉ. राजेश देसवाल ने कहा कि प्रतिस्पर्धात्मक दौर में प्रभावी प्रस्तुतीकरण कौशल करियर निर्माण में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स विषय के बढ़ते महत्व पर भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन
निर्णायक मंडल में डॉ. शिल्पी अग्रवाल, डॉ. संजय गर्ग और डॉ. अलीशा गोयल शामिल रहे। प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने विजेताओं को सम्मानित कर उनके प्रदर्शन की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
कॉलेज के प्रधान अश्वनी शोरेवाला ने कहा कि इस तरह के शैक्षणिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। कार्यक्रम का संचालन व समन्वय मंजू गर्ग और भावना सिंधवानी ने किया। इस दौरान डॉ. प्रीति बंसल, डॉ. अंजली और ऋचा लांगयान मौजूद रहे।