फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: उच्चतर शिक्षा विभाग ने फिर जारी किया नया शेड्यूल

Tue, 13 Jun 2023 03:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कॉलेजों में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों का मंगलवार को इंतजार खत्म हो जाएगा क्योंकि उच्चतर शिक्षा विभाग ने फिर से दाखिले का नया शेड्यूल जारी कर दिया है। नए शेड्यूल के तहत विद्यार्थी कॉलेजों में दाखिले के लिए 17 जून से उच्चतर शिक्षा विभाग के पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

वहीं, आज से कॉलेजों को विभाग को कोर्स व सीटों की जानकारी विभाग को देनी होगी। जानकारी के अनुसार इससे पहले भी विभाग ने शेड्यूल जारी किया था लेकिन बाद में इसे रद्द कर दिया गया था। इसके बाद से ही विद्यार्थी काफी हताश थे। अब विद्यार्थी नियमित रूप से दाखिला प्रक्रिया में हिस्सा लें सकेंगे। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने सोमवार शाम के समय कॉलेजों में स्नातक के दाखिला के लिए शेड्यूल जारी किया है।

जिले में 15 हजार विद्यार्थियों ने उत्तीर्ण की है 12वीं कक्षा
जिले में इस वर्ष सीबीएसई व हरियाणा बोर्ड से कुल 15 हजार विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की है। जबकि जिले के कुल 15 सरकारी व निजी कॉलेजों में करीब नौ हजार सीटें है। जिले में पांच सरकारी तो 10 निजी कॉलेज हैं। दाखिला प्रक्रिया में फर्जीवाड़ा न हो, इसलिए इस बार सख्ती भी की गई है। विद्यार्थियों को आवेदन केवल ऑनलाइन ही करना होगा। इस बार एक बार आवेदन फॉर्म सबमिट होने के बाद उसमें कुछ भी संशोधन नहीं किया जा सकेगा। विभाग की ओर से इसे लेकर खास हिदायत भी दी है।
विज्ञापन



आवेदन में तीन विषय चुनना अनिवार्य-एक से अधिक विषय संयोजन वाले पाठ्यक्रमों के मामले में उम्मीदवारों के लिए प्रवेश फॉर्म भरने के समय एक कॉलेज या विभिन्न कॉलेजों में न्यूनतम तीन विषय चुनना अनिवार्य है। सत्र 2023-24 के दौरान मेरिट सूची तैयार करने के लिए वेटेज मानदंड भी वही रहेगा, जो सत्र 2022-23 में था। जिस आवेदक के प्रवेश की पुष्टि हो गई है, उसे प्रवेश के दस दिनों के भीतर कॉलेज में अपना मूल प्रवास प्रमाण पत्र जमा करना होगा। यदि उसने स्कूल शिक्षा बोर्ड के अलावा किसी अन्य बोर्ड से योग्यता परीक्षा उत्तीर्ण की है।


कॉलेजों में दाखिले का यह है नया शेड्यूल-

तिथि




प्रक्रिया

12 से 15 जून

कॉलेज विभाग को देंगे सीटों व कोर्स की जानकारी

17 से 28 जून

दाखिले के लिए होंगे आवेदन

17 से 30 जून

दस्तावेजों की होगी जांच

05 से 20 जुलाई
तीनों मेरिट लिस्ट होगी जारी।

21 जुलाई

नए सत्र की कक्षाएं होंगी शुरू

21 जुलाई

बची हुई सीटों के लिए दोबारा खुलेगा पोर्टल

उच्चतर शिक्षा विभाग ने सोमवार शाम के समय फिर से कॉलेज में स्नातक कक्षाओं के दाखिले के लिए पोर्टल खोल दिया है। अब 12 जून को ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। इसके बाद दाखिला प्रक्रिया 21 जुलाई तक निरंतर जारी रहेगी।
विज्ञापन

डॉ. राजेश सैनी, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय कलायत व चक्कू लदाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें