फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हेरोइन सप्लायर गिरफ्तार

Sat, 26 Jul 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। एंटी नारकोटिक सेल ने जिला जींद के थुआ गांव निवासी सुनील कुमार को हेरोइन सप्लाई के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 11 जून 2024 को एसआई जोगिंद्र सिंह की टीम ने धेरड़ू गांव में दबिश देकर कर्मबीर को 21.50 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा था। पूछताछ में सामने आया कि उसे यह हेरोइन सुनील ने उपलब्ध करवाई थी। सुनील के कब्जे से 1450 रुपये ड्रग मनी बरामद हुई है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उधर, सीवन थाना पुलिस ने ककहेड़ी निवासी दलबीर को 18.5 बोतल हथकढ़ी शराब के साथ काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, पीएसआई रजत की टीम ने सूचना के आधार पर दलबीर के मकान पर दबिश दी, जहां प्लास्टिक कैनी से हथकढ़ी शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें