फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादली बलिदान दिवस की तैयारियां पूरी : कर्मबीर कौल

Fri, 01 Aug 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। बादली बलिदान दिवस कार्यक्रम के लिए मिल रहे अपार जनसमर्थन और उत्साह को देखते हुए आयोजन स्थल को जसमीन पैलेस से बदलकर अनाज मंडी, कौल कर दिया गया है। आयोजन समिति के सदस्य कर्मबीर कौल ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।

आढ़ती नरेश कौल ने जानकारी दी कि गांव के युवाओं ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली है और वे पूरी लगन से तैयारियों में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


यह ऐतिहासिक बलिदान दिवस कार्यक्रम हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से आने वाले रोड समाज के लोगों की उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा। आयोजन समिति द्वारा इन चारों राज्यों में जाकर समाज के लोगों को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया जा रहा है। समिति के अनुसार, विभिन्न क्षेत्रों से मिल रही प्रतिक्रिया उत्साहवर्धक है।
विज्ञापन


कर्मबीर कौल ने बताया कि प्रारंभ में कार्यक्रम जसमीन पैलेस में आयोजित होना था, लेकिन भारी जनसमूह की संभावनाओं को देखते हुए स्थल को अनाज मंडी स्थानांतरित कर दिया गया। अनाज मंडी में विशाल पंडाल का निर्माण हो चुका है और बैठने की समुचित व्यवस्था कर दी गई है। इसके अलावा, प्रतिभागियों के भोजन-पानी आदि के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बलिदान दिवस को ऐतिहासिक और सफल बनाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें