फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लाभार्थियों के लिए नए बस स्टैंड पर सहायता केंद्र

Sat, 30 Mar 2024 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। प्रदेश सरकार की हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी) के तहत बनने वाले स्मार्ट कार्ड देने के लिए नया बस स्टैंड पर अब लाभार्थियों के लिए सहायता केंद्र बना दिया गया है। इस सहायता केंद्र पर लाभार्थी परिवार हैप्पी योजना से संबंधित सहायता ले सकते हंै।

केंद्र में सुबह नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक दो कर्मी सहायता के लिए तैनात रहेंगे। बता दें कि जिले में अब तक पांच हजार से अधिक परिवारों की ओर से कार्ड लेने के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किया गया है। इस योजना के तहत अटल सेवा केंद्र के माध्यम से कार्ड बनाने के लिए आवेदन हो रहे हैं।
विज्ञापन


यह है हैप्पी योजना ः प्रदेश सरकार ने एक लाख रुपये तक की आय वाले परिवारों के लिए हरियाणा रोडवेज में निशुल्क यात्रा देने की योजना शुरू की है। इसके तहत जिले के करीब एक लाख परिवारों को इसका लाभ मिल पाएगा। इसमें लाभार्थी परिवार रोडवेज की सामान्य बसों में सालाना एक हजार किलोमीटर तक निशुल्क सफर कर पाएंगे। योजना के लाभार्थी परिवारों को एक स्मार्ट कार्ड बनाकर दिया जाएगा। इस कार्ड के माध्यम से ही वे रोडवेज की बसों में सफर तय कर पाएंगे। यह रोडवेज में परिचालकों की ओर से प्रयोग की जा रही ई-टिकटिंग मशीनों से जुड़ा हुआ होगा। योजना के लिए लाभार्थियों की पहचान परिवार पहचान पत्र यानि पीपीपी माध्यम से की जाएगी। हैप्पी योजना के तहत लाभार्थी परिवार को स्मार्ट कार्ड खरीदने के लिए केवल 50 रुपये की एकमुश्त लागत का भुगतान करना होगा। जबकि कार्ड की अन्य कीमत सरकार की ओर से ही अदा कर रही है।
विज्ञापन


सरकार ने पिछले महीने ही हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी) शुरू की है। इस योजना के तहत सरकार की ओर से अटल सेवा केंद्र के माध्यम से ई स्मार्ट बनाने शुरू कर दिए गए है। योजना के तहत बस अड्डा पर लोगों को जानकारी देने के लिए सहायता केंद्र बनाए गए हैं। उम्मीद है कि अप्रैल माह के पहले सप्ताह में स्मार्ट कार्ड आना शुरू हो जाएंगे।- निरंजन सिंह, प्रभारी, बस अड्डा, कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें