फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तेज अंधड़ व बारिश, पेड़-खंभे धराशायी

Wed, 21 Feb 2024 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सोमवार को देर रात रुक-रुक पर बारिश हुई। जिले के सीवन क्षेत्र में कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई है और आंधी के चलते पेड़ व बिजली की खंभे धराशायी हो गए। बारिश के बाद मंगलवार सुबह मौसम साफ रहा पर लेकिन 18 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलती रहीं।

सुबह के समय धूप खिल गई। तेज हवाओं और बादलों के चलते धूप का भी कम असर रहा। जिले में सबसे अधिक बारिश राजौंद क्षेत्र में हुई है। गेहूं की फसलों के लिए बारिश फायदेमंद बताई जा रही है। बारिश के बाद तापमान में दो डिग्री सेल्सियस दर्ज की गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम 22.2 व न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि देर रात से ही बारिश शुरू हो गई थी, जो अल सुबह तक जारी रही। कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई और तेज अंधड़ के चलते पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से अधिक नुकसान हुआ है। आपदा प्रबंधन एवं सदर कानूनगो जितेंद्र कुमार ने बताया कि जिलेभर में औसतन दो एमएम बारिश दर्ज की गई है। सबसे अधिक बारिश राजौंद में 10 एमएम, ढांड में तीन एमएम, सीवन में दो एमएम, कैथल में एक एमएम, कलायत में एक एमएम, गुहला में एक एमएम एवं पूंडरी में बूंदाबांदी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


-21 व 22 फरवरी को आंशिक बादल एवं गरज चमक के साथ धूलभरी हवाएं और बूंदाबांदी होने की संभावना है। 23 व 24 फरवरी को आमतौर पर मौसम साफ रहेगा। 25 फरवरी को आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश गेहूं की फसलों की लिए लाभदायक है। -डॉ. रमेश वर्मा, कैथल कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें