फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दोपहर में गर्मी, माह के अंत तक लू के आसार

Tue, 02 Apr 2024 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सोमवार की सुबह मौसम साफ रहा। धूप खिली लेकिन दोपहर तक धूप परेशानी देने लगी। अपराह्न साढ़े तीन बजे अचानक मौसम बदला और बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगी। मौसम वैज्ञानिकों ने माह के अंत तक लू चलने की भविष्यवाणी की है।

गौरतलब है कि इस बार अप्रैल माह शुरू होते ही तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है जबकि ऐसा तापमान मई माह में दौरान होता है। इस बार तापमान में हो रही वृद्धि से न केवल लोग प्रभावित हैं, बल्कि मान रहे हैं कि अबकी ज्यादा गर्मी के प्रकोप का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, इस बार अप्रैल के अंत तक लू चलने के आसार बन रहे हैं। मई, जून सबसे गर्म महीने मानें जाते हैं। ऐसे में अगर अप्रैल में लू चली तो मई, जून में गर्मी ज्यादा कहर बरपाएगी। मई व जून महीने से गर्मी का प्रकोप देखने को मिलता है, लेकिन इस बार अप्रैल में ही गर्मी में इजाफा परेशानी बढ़ा रहा है।

अधिकतम तापमान 34.1 और न्यूनतम 18.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बढ़ती गर्मी से ज्यादातर घरों में पंखे चलने लगे हैं। दुकानों से लोग पंखे, कूलर व एसी खरीद रहे हैं। दोपहर के समय बाजारों में चहल पहल कम हो जाती है। लोग घरों में रहना पसंद करते हैं।
गर्मी से बचने के लिए बढ़ी ठंडी चीजों की मांग

गर्मी से बचने के लिए लोग ठंडी चीजों का सहारा ले रहे हैं। शहर के बाजार में ठंडी खाने की चीजों व पेय पदार्थों की मांग बढ़ गई है। दुकानदार कुशल ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से दुकान पर आने वाले अधिकतर ग्राहक ठंडी कोलड्रींक, आइसक्रीम व सोडे की मांग कर रहा है। उधर, बढ़ते तापमान से गेहूं की फसल पककर तैयार हो गई है। किसान अमरजीत सिंह, महेंद्र सिंह व बलदेव सिंह ने बताया कि गेहूं की फसल तैयार है। दो से तीन दिन में कटाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

-आगामी छह अप्रैल तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और धूप भरी आंधी चलने की संभावना है। सात अप्रैल से नौ अप्रैल तक धूप खिलेगी और तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है। -डॉ. रमेश वर्मा, कैथल कृषि विज्ञान के मुख्य समन्वयक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें