फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गर्मी ने बढ़ाई परेशानी, तीन दिन बारिश के आसार

Mon, 17 Aug 2026 03:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
शाम के समय करनाल रोड का द्श्य। संवाद
विज्ञापन
कैथल। रविवार को उमस और तेज गर्मी ने लोगों को दिनभर परेशान किया। सुबह से ही मौसम में तपिश महसूस होने लगी थी। दोपहर के समय धूप तेज होने के कारण बाजारों और सड़कों पर आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में ज्यादा अंतर नहीं होने के कारण रात के समय भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

सुबह के समय वातावरण में नमी अधिक रहने से उमस बनी रही। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, धूप का असर बढ़ता गया। दोपहर में गर्म हवाओं और चिपचिपाहट ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। कई लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। बाजारों में भी दोपहर के समय सामान्य दिनों की अपेक्षा भीड़ कम दिखाई दी। शाम के समय धूप कुछ कमजोर हुई, लेकिन उमस के कारण राहत पूरी तरह नहीं मिल पाई।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जिले में आगामी तीन दिनों तक बारिश होने की संभावना बनी हुई है। यदि इस दौरान अच्छी बारिश होती है तो लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट आ सकती है। आसमान में बादल छाने और तेज हवाएं चलने की संभावना के चलते मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन


बारिश की संभावना से किसानों के चेहरे पर भी राहत है। हाल में हुई वर्षा का धान की फसल पर सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। खेतों में पानी मिलने के बाद धान के पौधों में अच्छा फुटाव हो रहा है। किसानों के अनुसार फसल की बढ़वार के लिए इस समय पर्याप्त नमी जरूरी है। वर्षा होने से सिंचाई पर होने वाला खर्च भी कम होगा और फसल को विकास के लिए अनुकूल परिस्थितियां मिलेंगी।

कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक रमेश चंद्र ने बताया कि धान में इस समय पौधों की बढ़वार का चरण चल रहा है। खेत में नमी बनी रहने से पौधों में फुटाव बेहतर होता है। हालांकि लगातार अधिक पानी जमा रहने की स्थिति में किसानों को खेतों की निगरानी करनी चाहिए। मौसम साफ होने के बाद फसल में कीट और रोग की स्थिति पर भी नजर रखना जरूरी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें