फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्वस्थ शरीर और सजग मन ही सफलता की कुंजी ः विधायक

Sat, 14 Feb 2026 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी। श्वेता रॉयल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित विंटर कार्निवल कार्यक्रम में विधायक सतपाल जांबा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर और सजग मन ही सफलता की कुंजी है।
विज्ञापन


इस दौरान विद्यालय परिसर उत्साह, उमंग और रचनात्मक गतिविधियों से सराबोर नजर आया। विधायक ने विद्यार्थियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ अनुशासन और खेलों में सक्रिय भागीदारी ही उज्ज्वल भविष्य की सच्ची नींव है।

जांबा ने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम के प्रति सतर्क रहने का संदेश देते हुए कहा कि डिजिटल युग में जागरूकता बेहद आवश्यक है। मोबाइल और सोशल मीडिया का उपयोग समझदारी से करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें