फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने रैली निकाल डेंगू दिवस पर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में मानसून से पहले तैयारियों को मजबूत करने और वेक्टर जनित बीमारियों के प्रति व्यापक जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया गया। इस दौरान डेंगू नियंत्रण के लिए सामुदायिक भागीदारी : जांचें, साफ करें और ढकें विषय के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता अभियान, स्वच्छता अभियान और जन संवेदीकरण कार्यक्रम चलाए। मुख्य कार्यक्रम नागरिक अस्पताल में आयोजित किया गया। यहां सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सिविल सर्जन ने कहा कि केवल चिकित्सीय प्रयासों से डेंगू पर नियंत्रण संभव नहीं है। जब तक लोग स्वयं अपने आसपास मच्छरों के पनपने वाले स्थानों को खत्म करने में सहयोग नहीं करेंगे, तब तक डेंगू को प्रभावी रूप से रोका नहीं जा सकता।

घर-घर जाकर की निगरानी
जिला स्तरीय अभियान के तहत मल्टी-पर्पज हेल्थ वर्कर्स और आशा कार्यकर्ताओं की टीमों ने रिहायशी इलाकों में घर-घर जाकर कूलर, पुराने टायर, ओवरहेड टैंक और गमलों की ट्रे में जमा पानी की जांच की। जहां भी मच्छरों का लार्वा पाया गया, उसे तुरंत नष्ट किया गया और संबंधित लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


स्कूलों में बच्चों को किया जागरूक

स्थानीय सरकारी और निजी स्कूलों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों को डेंगू के प्रमुख लक्षणों जैसे अचानक तेज बुखार, सिर दर्द, आंखों के पीछे दर्द और जोड़ों में दर्द के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों को अपने घर और आसपास के क्षेत्रों में हेल्थ एंबेसडर की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

अस्पतालों में किए गए विशेष प्रबंध
विभाग की ओर से बताया गया कि नागरिक अस्पताल कैथल सहित जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में डेंगू मरीजों के लिए विशेष आइसोलेशन बेड, पर्याप्त टेस्टिंग किट (एनएस-1/आईजीएम एलाइजा) और जरूरी दवाओं की व्यवस्था कर दी गई है। जिला मलेरिया और डेंगू अधिकारी डॉ़ नीरज मंगला ने लोगों से अपील की कि अचानक बुखार आने पर स्वयं दवा लेने से बचें, बुखार होने पर तुरंत नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें