कैंप में गर्भवती महिलाओं की जांच करती स्वास्थ्य कर्मचारी।
कलायत। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के देशभर में 10 वर्ष पूर्ण होने पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. किरण सिंधु के मार्गदर्शन में उपमंडल नागरिक अस्पताल में पीएमएसएमए कैंप का आयोजन हुआ। इसमें कुल 89 गर्भवती महिलाओं की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की। सभी की विशेषज्ञ चिकित्सकों ने उच्च जोखिम गर्भावस्था (एचआरपी) के लिए स्क्रीनिंग की। चिकित्सा अधिकारी डॉ. साहिल सिंह ने बताया कि कैंप में सभी गर्भवती महिलाओं को ब्लड टेस्ट, यूरिन टेस्ट, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन जांच व अल्ट्रासाउंड जैसी सुविधाएं नि:शुल्क दी गई। संवाद