संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिला नागरिक अस्पताल में दिव्यांग स्कूली बच्चों के लिए शुरू किया गया तीन दिवसीय जांच शिविर बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इसमें खंड गुहला व सीवन के 121 दिव्यांग बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की और बच्चों के विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य प्रमाणपत्र बनाए गए।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सरोज कुमारी ने शिविर का निरीक्षण कर बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। डीईईओ सरोज कुमारी ने बताया कि दिव्यांग बच्चों के लिए कार्य करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। क्योंकि यह बच्चे विशेष आवश्यकता वाले बच्चे होते हैं, जिन्हें यदि समाज में बराबरी का दर्जा मिले तो यह बुलंदियों को छू सकते हैं।
उन्होंने शिविर में दिव्यांग बच्चों से बातचीत करते हुए उनके स्वास्थ्य व बच्चों से भविष्य में क्या बनना चाहते हैं, इस बारे में भी जानकारी ली गई।
गौरतलब है कि समग्र शिक्षा पंचकूला ने दिव्यांग बच्चों के मेडिकल असेसमेंट के लिए तीन दिवसीय कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिला सहायक परियोजना संयोजक कुशल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वीरवार को शिविर का अंतिम दिन है।
इसमें जिला कैथल के खंड कैथल और कलायत के दिव्यांग बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।
इस मौके पर अवसर पर जिला सहायक परियोजना संयोजक बलजीत सिंह, मनोज पवार, श्यामलाल आर्य, विनोद आर्य, रतन सिंह आदि मौजूद रहे।