फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सेवा संकल्प अभियान के तहत 397 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

विज्ञापन
​शिविर में मरीजों की जांच करते डॉक्टर। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
गुहला-चीका। सेवा संकल्प अभियान के तहत नागरिक अस्पताल गुहला में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एसडीएम मनीष कुमार यादव ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की विभिन्न स्वास्थ्य जांच करने के साथ उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। शिविर में कुल 397 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। एसडीएम मनीष कुमार यादव ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर, जागरूकता कार्यक्रम और मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उनके नजदीक उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य बीमारियों की समय रहते पहचान और उपचार सुनिश्चित करना है। उन्होंने लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की। नागरिक अस्पताल गुहला की एसएमओ डॉ. प्रीति सिंगला ने बताया कि राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत शिविर में हैंडहेल्ड एक्स-रे की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई। इसके माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की जांच की गई और चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। शिविर में 51 गर्भवती महिलाओं, 159 बुजुर्गों और 187 अन्य मरीजों समेत कुल 397 लोगों की जांच की गई। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों को आवश्यक सलाह और उपचार संबंधी जानकारी भी दी। शिविर में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. संदीप बातिश, डॉ. अमन सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

शिविर में मरीजों की जांच करते डॉक्टर। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें