फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आंगनबाड़ी केंद्रों पर जांचा बच्चों का स्वास्थ्य

Fri, 05 Dec 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
ढांड। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौल की टीम ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर डॉ. रामपाल ने बताया कि दिसंबर माह में सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच की जाएगी, जिसमें उनकी लंबाई और वजन मापा जाएगा। उन्होंने कहा कि समय-समय पर जांच होने से बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास में हो रही किसी भी देरी का पता लगाया जा सकता है और समय रहते उपचार करना संभव हो पाता है। डॉ. रामपाल ने अभिभावकों और माताओं से अपील की कि वे अपने बच्चों की नियमित जांच नजदीकी सरकारी अस्पताल में करवाते रहें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें