फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चिकित्सा शिविर में 179 मरीजों का स्वास्थ्य जांचा

Tue, 30 Sep 2025 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राष्ट्रीय पोषण माह के अन्तर्गत आयुष विभाग की ओर से यूपीएचसी पुराना अस्पताल में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आयुर्वेदिक पद्धति से शिविर में 179 मरीजों का चिकित्सा निरीक्षण किया गया और मरीजों को आयुर्वेदिक औषधियों का निःशुल्क वितरण किया गया।
विज्ञापन

जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा़ॅ शकुंतला दहिया ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं, किशोरियों व बच्चों के लिए स्वास्थ्य सेवा और पोषण सेवाओं को मजबूत करना है।डॉ. रितिका आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी ने अभियान के तहत महिलाओं को खून की कमी, उच्च रक्तचाप, मधुमेह और अन्य विभिन्न प्रकार के रोगों को लेकर जागरूक किया। होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील जागलान ने बताया कि हम अपने रहन-सहन, खान-पान व व्यवहार से अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रख सकते हैं जिससे हमें बीमारियों का सामना न करना पड़ें। वहीं होम्योपैथिक पद्धति की ओर से आयोजित शिविर में 137 मरीजों का चिकित्सा निरीक्षण किया गया और होम्योपैथिक औषधियां निःशुल्क वितरित की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें