फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शिविर में 128 रोगियों का जांचा स्वास्थ्य

Fri, 26 Sep 2025 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल

सार

कैथल के ताऊ देवीलाल पार्क में ऑल क्योर मेहता हॉस्पिटल व वात्सल्य चैरिटेबल द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच कैंप लगाया गया। इसमें 128 मरीजों की बीपी और शुगर जांच कर मुफ्त दवाइयां दी गईं। आयोजन का उद्देश्य स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना था।
विज्ञापन
25kht_10  ताऊ देवीलाल पार्क में वीरवार को स्वास्थ्य कैंप लगाया गया   संवाद 
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैथल। ताऊ देवीलाल पार्क में वीरवार को ऑल क्योर मेहता हॉस्पिटल व वात्सल्य चैरिटेबल की ओर से निशुल्क कैंप लगाया गया जिसमें बीपी व शुगर की जांच की गई। इस कैंप में 128 रोगियों की जांच की गई व निशुल्क दवाइयां प्रदान की गई।
विज्ञापन


डॉक्टर कुशल मेहता ने बताया इस कैंप का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा। कैंप में हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी बीमारियों पर समय पर सही इलाज उपलब्ध करवाने के लिए जागरूक किया गया। डॉक्टर मेहता ने बताया कि हर महीने के दूसरे वह चौथे शुक्रवार को हड्डी रोग ,शुगर, बीपी , हृदय रोग न्यूरोलॉजी की ओपीडी निशुल्क की जाती है। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट सुभाष चुग व सुरेश अरोड़ा ,उप प्रधान राकेश चुग , कोषाध्यक्ष यश तनेजा ,महासचिव अरविंद कालरा, गुलशन चुग राजकुमार गांधी, तरुण कुमार ,राजेश खंडूजा अरविंद कालरा,अनिल डिंपल मेहता, सुमित गुगनानी, विवेकशील खरबंदा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें