सीवन। नगर पालिका कार्यालय में सुगम स्वच्छता से जुड़े सभी सफाई कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। सचिव दीपक ने कहा कि सफाई कर्मचारी वास्तव में हमारे सफाई योद्धा हैं, जो दिन-रात नगर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखने में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उनके स्वास्थ्य की समय-समय पर जांच आवश्यक है। इसी उद्देश्य से यह विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका की ओर से समय-समय पर ऐसे शिविर आयोजित किए जाते रहे हैं और आगे भी जारी रहेंगे। शिविर के दौरान सभी सफाई कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच की गई। चिकित्सकों ने उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श और दिशा-निर्देश दिए ताकि वे अपने कार्य के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रख सकें। संवाद