फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बच्चों के पास न वर्दी, न कॉपी-किताबें ः आदित्य

Wed, 17 Dec 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कांग्रेस विधायक एवं युवा नेता आदित्य सुरजेवाला ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर सरकारी शिक्षा व्यवस्था को जानबूझकर बर्बाद करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का मौजूदा कार्यकाल प्रदेश के वर्तमान ही नहीं, बल्कि भविष्य को भी अंधकार की ओर धकेल रहा है।
विज्ञापन


सुरजेवाला ने कहा कि सरकारी स्कूलों की हालत दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है। बच्चों को न तो समय पर स्कूल वर्दी मिली और न ही कॉपी-किताबें उपलब्ध करवाई गईं। उन्होंने कहा कि स्कूलों की बदहाली इस कदर बढ़ चुकी है कि राज्यपाल तक को एक सरकारी स्कूल के दौरे के दौरान शौचालयों की बदबू से बचने के लिए नाक पर रूमाल रखना पड़ा। यह स्थिति हरियाणा की शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलने के लिए काफी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने पहले नौजवानों को बेरोजगारी, नशाखोरी के दलदल में धकेला और अब सरकारी स्कूलों को बदहाल कर बच्चों को अशिक्षा के अंधकार में धकेलने का पाप कर रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें