फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मंदिर के निर्माण कार्य को गति दी

विज्ञापन
नींव रखने से पहले पूजा-अर्चना करवाते पंडित राम भगत व मौजूद मंदिर कमेटी के सदस्य। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
राजौंद। शिव दुर्गा मंदिर के प्रांगण में निर्माणाधीन भगवान श्री परशुराम मंदिर की मूर्ति स्थापना के लिए अधूरे निर्माण कार्य को शुभ मुहूर्त में दोबारा शुरू किया गया। देवउठनी एकादशी के बाद शुभ मुहूर्त होने पर मंदिर के निर्माण कार्य को गति दी गई। इससे पहले शुभ समय की प्रतीक्षा के कारण निर्माण कार्य रुका हुआ था। भगवान श्री परशुराम जी की मूर्ति स्थापना के लिए बनाए जाने वाले चबूतरे की नींव रखने से पहले पंडित राम भगत की ओर से विधिवत पूजा-अर्चना करवाई गई। पूजा-अर्चना और धार्मिक विधि-विधान के बाद चबूतरे की नींव का कार्य शुरू किया गया। मंदिर निर्माण कार्य शुरू होने से श्रद्धालुओं एवं मंदिर कमेटी के सदस्यों में उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर दुर्गा मंदिर कमेटी के प्रधान देवेंद्र भनोट, राम भगत हरित, राजेश कुमार भाखड़ी, सतपाल मित्तल, सतपाल शर्मा, नवीन शर्मा,डी डी शर्मा सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि भगवान श्री परशुराम मंदिर का शेष निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम भी धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न कराया जा सके।

नींव रखने से पहले पूजा-अर्चना करवाते पंडित राम भगत व मौजूद मंदिर कमेटी के सदस्य। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें