17 ढांड01 हवन में भाग लेते हुए आढ़ती 02 भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते हुए बच्चे।
ढांड। अनाज मंडी में समस्त आढ़तियों के सहयोग से शुक्रवार को विधि-विधान के साथ हवन-यज्ञ व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंडित कविराज ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन संपन्न कराया। इसमें मंडी के आढ़तियों व अन्य लोगों ने श्रद्धापूर्वक आहुति देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और व्यापार में निरंतर वृद्धि की कामना की। पूर्व मंडी प्रधान रमेश पबनावा एवं मास्टर ईश्वर शर्मा ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन समस्त आढ़तियों के सहयोग से दादा खेड़ा के निमित्त आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और धार्मिक आस्था को मजबूत करने के साथ-साथ सभी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। इस अवसर पर पंडित कविराज ने हवन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वैदिक परंपरा के अनुसार हवन से वातावरण शुद्ध होता है, सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और समाज में सुख, शांति और समृद्धि की भावना बढ़ती है। उन्होंने सभी से धार्मिक एवं सामाजिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। हवन की पूर्णाहुति के बाद श्रद्धालुओं व मंडी में उपस्थित लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान मंडी परिसर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।
17 ढांड01 हवन में भाग लेते हुए आढ़ती 02 भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते हुए बच्चे।