फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता बनी हथिरा की टीम

Wed, 27 Mar 2024 03:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला/चीका। बाबा डेरा शौरी चीका क्लब की ओर ये अनाज मंडी चीका में आयोजित एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का सोमवार को समापन हुआ। इसमें 12 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच हथिरा और गुमथला के बीच खेला। हथिरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवरों में 30 रन बनाए, जबकि गुमथला ने 5 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन


फाइनल मैच की मुख्य अतिथि भरत हरिगढ़, लखा सीड़ा व शिपु चीका रहे। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन होने से लोगों में एकता और अनुशासन का विकास होता है। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी होगी कि उनके क्षेत्र से कोई महेंद्र सिंह धौनी बन कर निकले। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी जज्बा और जुनून बनाए रखें। खिलाडि़यों को आगे बढऩे से कोई नहीं रोक सकता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी एक से बढ़ कर एक खिलाड़ी हैं सिर्फ उनको उचित मंच की जरूरत है। कहा कि इस तरह के आयोजन होने से खिलाडिय़ों मे स्वस्थ तन और स्वस्थ मन का विकास भी होता है। बाबा डेरा शौरी चीका क्लब के आयोजक बलविंद्र यूएसए, गोपी चीका व कुलदीप यूएसए ने कहा कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर हथिरा 61 हजार रुपये तथा द्वितीय स्थान पर गुमथला ने 31 हजार रुपये व तृतीय स्थान पर सिरटा की टीम ने 51 सौ रुपये पुरस्कार वे ट्रॉफी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि बेस्ट बल्लेबाज सोनू कैथल और बेस्ट गेंदबाज जॉनी हथिरा रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें