फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणवी भाजपा में रखते हैं विश्वास : कठवाड़

Tue, 30 Jul 2024 04:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भाजपा जिला कार्यालय कपिल कमल में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मनीष कठवाड़ ने भाजपा पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और मोर्चा के सभी जिलाध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक ली। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं के उत्साह को बढ़ाते हुए कहा कि हरियाणवी लोग भाजपा में विश्वास रखते हैं। केंद्र प्रायोजित योजनाओं को कामयाब बनाकर लोगों का विश्वास जीतने की मुहिम तेज करना भी बैठक का अहम मुद्दा रहा।

इससे पूर्व बैठक में जिला सचिव शक्ति सौदा कृष्ण पिलनी और रमनदीप कौर ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि आपकी मदद से ही कैथल में पार्टी हर बार चुनाव में जीत दर्ज करती है। जब भी कैथल में पार्टी के कार्यक्रम होते है तो सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी मेहनत से उन कार्यक्रमों को सफल बनाया है। कैथल जिले को पूरे हरियाणा भाजपा में संगठनात्मक दृष्टि से नंबर एक बनाया। कठवाड़ ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की जमीन मजबूत है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा की मैदानी स्तर पर हो रही मजबूत तैयारी का आलम ये कि सत्ता के गलियारे में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रमुख नेताओं के अलावा संगठन के पदाधिकारी लोकसभा वार प्रत्येक पोलिंग बूथों में जाकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर लक्ष्य तय कर रहे हैं। शक्ति केंद्रों के लिए बनाए गए प्रभारियों के अलावा शक्ति केंद्र पदाधिकारियों की अलग-अलग बैठकें कर सामंजस्य बैठाने और साझा काम को अंजाम देने की कोशिशें भी हो रही है। विधानसभा चुनाव की तर्ज पर पन्ना प्रभारियों को सक्रिय कर दिया गया है। मतदाता सूची वितरण का काम पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन


इस बैठक में जिला महामंत्री रामपाल राणा सुरेश संधू, जिला मीडिया प्रभारी राज रमन दीक्षित, सह मीडिया प्रभारी भीम सेन अग्रवाल, सुरेश क्योडक, राममेहर कुराड़, राजेश बिडान, प्रवीण प्रजापति, शक्ति सौदा, महेंद्र चीमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें