फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हरियाणा की हिमांशी, भूमिका भी बैंंकाक में दिखाएंगी प्रतिभा

Mon, 06 Jan 2025 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। बैंकॉक थाईलैंड में छह से 16 फरवरी तक आयोजित होने वाली एशियन रोड साइकिलिंग चैंपियनशिप के लिए भारतीय साइक्लिंग टीम का चयन कटरा दिल्ली एक्सप्रेस हाईवे पर भारतीय साइकिलिंग महासंघ की ओर से गया।
विज्ञापन

भारतीय साइक्लिंग महासंघ के संयुक्त सचिव एवं हरियाणा राज्य साइकिलिंग संघ के महासचिव नीरज तंवर की देखरेख में चयन किया गया। ट्रायल का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर दिल्ली कटरा एक्सप्रेस हाईवे पर किया। हरियाणा राज्य साइकिलिंग संघ के महासचिव नीरज तंवर ने भारतीय साइक्लिंग महासंघ का आभार जताया। भारतीय साइक्लिंग महासंघ के सहायक सचिव ने बताया कि इस ट्रायल में विभिन्न प्रदेशों के 60 से ज्यादा खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस मौके पर भारतीय साइकिलिंग महासंघ के सहायक सचिव वीएन सिंह रोशन, महासचिव नीरज तंवर जगदीश असीजा, प्रवीण कुमार, जोगिंदर सिंह, कुलदीप सिंह वडैच, राजेश कौशिक, सुनील समाना, सतविंदर सिंह, विक्की श्रवन, अशोक कुमार, निर्मल सिंह मौजूद रहे।
ये रहे परिणाम: नीरज तंवर ने बताया की एशियन रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता के लिए पुरुष वर्ग के लिए 40 किलोमीटर इंडिविजुअल टाइम ट्रायल में दिल्ली से अक्षय त्यागी, तेलंगाना से आशीर्वाद सक्सेना व राजस्थान से मानव शारदा का चयन हुआ।
विज्ञापन

महिला वर्ग के लिए 30 किलोमीटर इंडिविजुअल टाइम ट्रायल में पंजाब से जसमीत कौर सेखों, हरियाणा से हिमांशी सिंह और राजस्थान से पूजा का टीम में चयन हुआ। जूनियर लडक़ों के 30 किलोमीटर इंडिविजुअल टाइम ट्रायल में राजस्थान से राम अवतार, महावीर शरण व अशोक राव का चयन हुआ। जूनियर महिला वर्ग के 20 किलोमीटर इंडिविजुअल टाइम ट्रायल में राजस्थान की हर्षिता जाखड़, महाराष्ट्र की जूही नारकर और हरियाणा की भूमिका का ट्रायल के आधार पर भारतीय साइकिलिंग टीम और टीम में खिलाड़ी का चयन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें