फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हरियाणा की टीम ने जीती राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता

Mon, 09 Mar 2026 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
08 ढांड 01 फाइनल मैच में दमखम दिखाते हुए हरियाणा व झारखंड के टीम 02 मैच का आनंद लेते हुए दर्शक - फोटो : आजमगढ़पुरवा में तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजड़ा।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ढांड। बलवंत सिंह बल्लू मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से उनकी स्मृति में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन हो गया। फाइनल में हरियाणा की टीम ने झारखंड (रांची) को 3-1 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।

समापन समारोह में हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंदर कल्याण मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि कौल की धरती पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के महान खिलाड़ी स्वर्गीय बलवंत सिंह बल्लू का जन्म हुआ। उन्होंने बताया कि अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित बलवंत सिंह बल्लू को अपने समय में वॉलीबॉल जगत का जादूगर कहा जाता था और उन्होंने 16 वर्षों तक भारत का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन


उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें बलवंत सिंह बल्लू से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि खिलाड़ियों की सुविधा के लिए घरौंडा विधानसभा क्षेत्र में पांच एकड़ भूमि पर इंडोर स्टेडियम की स्वीकृति हरियाणा सरकार से दिलवाई गई है। साथ ही उन्होंने स्वर्गीय बलवंत सिंह बल्लू स्टेडियम के सुधार के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा की।

इस मौके पर ट्रस्ट के प्रधान जगपाल सिंह, पूर्व विधायक तेजवीर सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष कर्मबीर कौल, केहर सिंह कोच, नरेश आढ़ती, नरेंद्र कुमार, संजीव कोच, बलकार कोच, रेफरी अजीत सिंह, महेंद्र सिंह सहारन आदि मौजूद रहे।
कौल को हराकर फाइनल में पहुंची थी हरियाणा की टीम

पहला सेमीफाइनल मुकाबला हरियाणा और कौल के बीच खेला गया, जिसमें हरियाणा ने कौल को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल झारखंड (रांची) और एयरफोर्स के बीच हुआ, जिसमें झारखंड की टीम ने एयरफोर्स को 3-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन


फाइनल मुकाबले में हरियाणा और झारखंड (रांची) के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। अंततः हरियाणा की टीम ने 3-1 से जीत हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। विजेता टीम हरियाणा को 1 लाख रुपये नकद और शील्ड, जबकि उपविजेता झारखंड टीम को 71 हजार रुपये और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

08 ढांड 01 फाइनल मैच में दमखम दिखाते हुए हरियाणा व झारखंड के टीम 02 मैच का आनंद लेते हुए दर्शक - फोटो : आजमगढ़पुरवा में तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजड़ा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें