फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बॉस्केटबॉल में हरियाणा की टीम को मिला तीसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मास्टर गेम्स एसोसिएशन गोवा की ओर से गोवा में आयोजित छठी मास्टर गेम्स बॉस्केटबॉल व हैंडबॉल प्रतियोगिता करवाई। बॉस्केटबॉल में हरियाणा की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। यह प्रतियोगिता आठ से 13 फरवरी तक हुई। हरियाणा की टीम में कैथल की ओर से पांच कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इसमें 50 प्लस आयु वर्ग में पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर कुलदीप श्योराण, रिटायर्ड प्राचार्य पवन कुमार, हाउसिंग बोर्ड से रिटायर्ड राम प्रकाश व जनता कॉलेज कौल से सहायक प्रो. डॉ. बिजेंदर सिंह ढांडा, कुरुक्षेत्र डीडीए चंद्रमोहन, रेलवे में कार्यरत इंद्रजीत गिल ने हिस्सा लिया। कुलदीप श्योराण ने बताया कि 50 प्लस आयु वर्ग के ग्रुप में हार्डलाइन मैच में केरल को हराया। महाराष्ट्र को हराकर कांस्य पदक हासिल किया। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी वह कई बार पदक हासिल कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें