फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा सिक्ख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का हो सकता है ऐलान

Mon, 23 Jun 2014 11:42 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
6 जुलाई को कैथल में होने वाले सिख सम्मेलन में हरियाणा के लिए अलग सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के गठन का ऐलान हो सकता है।
विज्ञापन


हरियाणा के लोकनिर्माण एवं उद्योग मंत्री रणदीप सुरजेवाला के आवास पर आयोजित पत्रकार सम्मेलन में मुख्यमंत्री हुड्डा ने इस ओर इशारा करते हुए एक प्रश्न के जवाब में कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश के सिखों के हितों के अनुसार ही फैसला लेगी।

दरअसल कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद सीएम मंत्री आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इसी बीच जब उनसे पूछा गया कि हरियाणा में अलग से गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के गठन होगा या नहीं। इस पर सीएम का जवाब था कि हरियाणा के सिखों के हितों के अनुसार फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के इस बयान से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पिछले दो चुनाव में मुख्य मुद्दा रही हरियाणा की अलग सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का गठन हो सकता है।

कैथल में इस संबंध में 6 जुलाई को सिख सम्मेलन का आयोजन किया जाना है। जिसमें सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित वित्तमंत्री हरमोहिंद्र सिंह चट्ठा भी भाग लेंगे।
विज्ञापन


सम्मेलन की तैयारियों में अलग कमेटी की मांग के लिए संघर्ष कर रही एचएसजीपीसी जगदीश सिंह झींडा के नेतृत्व में जी-जान से जुटी हुई है।

रविवार को ही इस एचएसजीपीसी सदस्यों ने हरियाणा के लोकनिर्माण एवं उद्योग मंत्री रणदीप सुरजेवाला से मुलाकात कर सीएम से उनकी मांग पूरी करवाने का आग्रह किया था। जिस पर सुरजेवाला ने मुख्यमंत्री तक उनकी बात पहुंचाने का पूरा आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें