फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal: हरियाणा रोडवेज बस अनियंत्रित होकर विश्वकर्मा चौक पर चढ़ी, यात्रियों को आई मामूली चोटें

Thu, 13 Apr 2023 04:18 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कैथल में दोपहर को अंबाला रोड पर खरकां जा रही हरियाणा रोडवेज की एक बस अनियंत्रित होकर विश्वकर्मा चौक पर जा चढ़ी। जिसमें बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। यात्रियों को मामूली चोटें आई। हादसे में घायल एक लड़की व चालक को जिला अस्पताल में दाखिल करवाया है। जीएम अजय गर्ग सहित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं।

विज्ञापन


चौक सहित बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़े
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अंबाला रोड से खरकां की ओर जा रही बस अनियंत्रित होते हुए पहले तो अंबाला रोड के डिवाइडर को तोड़ते हुए आई और सीधा चौक पर चढ़ गई। बस की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला टायर टूट गया। साथ ही बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए, साथ ही बस के तेल का टैंक भी टूट गया। जिसके कारण घटनास्थल पर तेल बिखर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें