फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा- पंजाब सीमा पर गुहला से सटे इंटरस्टेट नाके पूरी तरह सील

विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। हरियाणा पंजाब-सीमा पर कुल छह इंटरस्टेट नाके बनाए हुए हैं। जिन्हें आवागमन के लिए पूरी तरह से सील कर दिया गया है। पंजाब में काम कर रहे हरियाणा के कर्मचारी पंजाब में ही रहे इसके लिए निर्देश जारी किए गए हैं। डीएसपी किशोरी लाल ने बताया कि इस समय केवल उन्हीं वाहनों को प्रवेश दिया जा रहा है जिनकी अनुृमति केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों पर प्राप्त है। उन्होंने कहा कि इस समय हरियाणा से पंजाब व पंजाब से हरियाणा में आवाजाही कर रहे किसी भी कर्मचारी को आवाजाही की अनुमति नही है। उन्होंने कहा कि केवल खाद्य वस्तुओं से संबंधित वाहन ही आ जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी नाकों पर इस समय पुलिस की डयूटी सख्त कर दी गई है व आवाजाही के लिए सभी नाकों को एक तरह से पूण रूप से बंद कर दिया गया है। गुहला व चीका थाना प्रभारियों ने संभाला प्रभार:-गुहला व चीका थाना प्रभारियों ने अपना प्रभार संभाल लिया है। विदित रहे कि चीका थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दलवीर सिंह व गुहला थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर रामकुमार का तबादला कैथल हो गया है, जिनके स्थान पर चीका में सब इंस्पेक्टर चंद्रभान शर्मा व गुहला थाना में बतौर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने पदभार सभाल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें