Haryana government treating farmers like General Dyer: Surjewala
- फोटो : Kaithal
कांग्रेस के अखिल भारतीय महासचिव, मीडिया प्रभारी एवं तामिलनाडू प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा-जजपा की सरकार ने करनाल में अन्नदाता किसान पर बेरहमी और बर्बरतापूर्ण लाठी चार्ज कर एक बार फिर जनरल डायर की याद दिला दी। शांतिप्रिय तरीके से विरोध कर रहे किसानों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। दर्जनों लहूलुहान हो गए और सैकड़ों को चोटें आईं। एक बार फिर यह साबित हो गया कि अन्नदाता किसान के असली दुश्मन हैं हरियाणा की भाजपा-जजपा सरकार। सरकार ने मिलकर पिछले नौ महीनों से किसानों के हिस्से में लाठीचार्ज, पानी की बौछारें, आंसू गैस के गोले तथा कीलें व नश्तरों की प्रताडऩा लिख दी है। 25 नवंबर, 2020 से आज तक किसान-मजदूर के सीने पर केंद्र व प्रदेश सरकारों ने लगातार वार किया है और खून बहाया है। धरती के भगवान किसान पर ऐसी बर्बरता एक दानव रूपी सरकार ही कर सकती है।