फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा राज में पलायन राज्य बना हरियाणा : हुड्डा

Sun, 29 Sep 2024 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत, कैथल। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि भाजपा सरकार ने हरियाणा को ‘पलायन राज्य‘ बना दिया है क्योंकि आज रगदारी के डर से कंपनियां व कारोबारी हरियाणा से पलायन कर रहे हैं। आरोप लगाते हुए कहा कि रोजगार ना मिलने की वजह से युवा दूसरे प्रदेश व देशों में पलायन कर रहे हैं। भाव ना मिलने की वजह से किसान खेती से पलायन कर रहे हैं। अग्निवीर से दुखी युवा स्टेडियम से पलायन कर गए और हरियाणा की नौकरियां दूसरे राज्यों में पलायन कर रही हैं।

हुड्डा शनिवार को कलायत के जाखौली में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हरियाणा से लगातार हो रहा प्रतिभाओं व अवसरों का पलायन बेहद चिंताजनक है। इसको रोकना कांग्रेस की पहली प्राथमिकता होगी। सरकार बनने पर कांग्रेस सुनिश्चित करेगी कि हरियाणा से अपराधियों, बदमाशों, नशाखोरी, बेरोजगारी, महंगाई व तानाशाही का पलायन हो और प्रदेश विकास व खुशहाली में देश का नंबर वन राज्य बने।
विज्ञापन


जनसभा को हुड्डा के साथ-साथ सांसद जयप्रकाश जेपी, पूर्व सांसद सुरेंद्र सिंह बरवाला, वरिष्ठ नेता फूल सिंह खेड़ी, रामभज समेत कई लोगों ने संबोधित किया। इस मौके पर बीजेपी किसान मंडल अध्यक्ष सतबीर गिल, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपक राणा और जेजेपी छोड़कर जिला परिषद चेयरमैन दीप मलिक ने कांग्रेस ज्वाइन की। इनके साथ ब्लॉक समिति के 17 में से 11 सदस्य बीजेपी व जेजेपी छोड़कर भी कांग्रेस में शामिल हुए। हुड्डा ने यहां एकबार फिर धान के किसानों की परेशान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में धान की खरीद 15 सितंबर से शुरू की जाएगी। इस मौके पर जयप्रकाश जेपी ने बताया कि कांग्रेस ने ऐसा घोषणापत्र जारी किया है, जो हर वर्ग की उम्मीदों को पूरा करता है।
विज्ञापन


जिप के अध्यक्ष दीपक मलिक कांग्रेस में गए
कलायत/कैथल। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कलायत में कांग्रेस उम्मीदवार विकास सहारण के समर्थन में आयोजित रैली में भाजपा पर जमकर हमला बोला। इस मौके पर जजपा छोड़कर जिला परिषद के अध्यक्ष दीपक मलिक उर्फ दीप जाखौली कांग्रेस में शामिल हो गए। भाजपा किसान मंडल अध्यक्ष सतबीर गिल, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपक राणा भी साथियों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें