कैथल। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के छात्र व राज्य स्तरीय एनएसएस अवार्डी हर्ष कुमार को नेशनल सोशल आइकॉन अवार्ड 2025 के लिए चुना गया है। इस प्रतिष्ठित अवार्ड में पूरे देश से केवल 15 अवार्डी को सम्मानित किया जाएगा, जो अपने-अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस बार कुल 230 नॉमिनेशन आए थे, जिनमें से हरियाणा से हर्ष का चयन हुआ है। यह समारोह 29 अगस्त को जयपुर (राजस्थान) में आयोजित होगा। हर्ष को यह सम्मान समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा में समान अवसर उपलब्ध कराने और वंचित वर्गों के विकास के लिए किए गए उल्लेखनीय योगदान हेतु प्रदान किया जा रहा है। संवाद