संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी। रजनी रायल गार्डन में रविवार को व्यापार मंडल विकास समिति ब्लॉक पूंडरी रजि. की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के महासचिव नरेंद्र गोलन ने की। इसमें समिति के अन्य पदाधिकारियों ने भी भाग लिया।
बैठक में समिति के नए अध्यक्ष को चुने जाने के लिए विचार-विमर्श करने के साथ-साथ समिति के कार्यों पर भी चर्चा की गई।
महासचिव नरेंद्र गोलन ने कहा कि व्यापारियों की ये समिति व्यापारियों के हितों को लेकर पूरी निष्ठा से काम करती है और आगे भी करती रहेंगी। समिति के नए अध्यक्ष के लिए हरीशलाल के नाम का प्रस्ताव रखा जिसका सुभाष लखनपाल व दीपक नंदराजोग ने अनुमोदन किया।
बैठक के मौजूद सभी व्यापारियों ने नरेंद्र गोलन के प्रस्ताव का समर्थन करते हुए नए अध्यक्ष के लिए हरीश लाल के नाम पर सहमति जताई। बैठक के दौरान सर्वसम्मति जताने पर महासचिव ने सभी का आभार जताया। नवनियुक्त अध्यक्ष हरीश लाल ने कहा कि व्यापारियों ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उसका मान रखेंगे और व्यापारियों की आवाज को बुलंद करने का काम करेंगे।
इस मौके पर रमेश दुआ, नरेंद्र पटपटिया, मनोज जांबा, हर्ष सेठी, विकास बांबा, कशिश मदान, अश्विनी खुराना, नरेश बतरा, नीटू दुआ, पप्पी परूथी, दीपक कौशिक, मनीष मित्तल, सुभाष गिरधर, सतीश कुमार, दीपक कथूरिया व चंद्रपाल आदि व्यापारी
मौजूद रहे।