जाट कालेज में प्रेशर पार्टी के दौरान विद्यार्थी। कालेज
कैथल। जाट कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए स्नातक द्वितीय व अंतिम वर्ष के छात्रों की ओर से प्रेशर पार्टी समारोह का आयोजन हुआ। प्रथम वर्ष के छात्रों ने अपने परिचय के साथ-साथ अपनी प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में श्रेष्ठ प्रस्तुति व सहभागिता के आधार पर हैप्पी चहल को मिस्टर फ्रेशर, पलक को मिस फ्रेशर और निष्ठा को मिस फर्स्ट रनरअप का खिताब दिया गया। समारोह में मुख्य अतिथि जाट हाई स्कूल सोसाइटी के प्रधान राजकुमार बैनीवाल रहे। स्नातक प्रथम वर्ष के छात्रों का भी द्वितीय व अंतिम वर्ष के छात्रों द्वारा तिलक लगाकर स्वागत किया गया। जाट हाई स्कूल सोसाइटी के उप प्रधान बलजिंदर सिंह बनवाला, महासचिव एडवोकेट रश्मि ढुल, कोषाध्यक्ष बलकार नैन व डॉ. सत्यवान माजरा और महावीर राविश मौजूद रहे। संवाद