फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सब्सिडी पर मिलेगा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ

Sun, 07 Jul 2024 04:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। प्रदेश में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की शुरुआत की जा चुकी है। डीसी प्रशांत पंवार ने बताया कि इसके तहत हरियाणा के एक लाख गरीब परिवारों को सौर ऊर्जा उपलब्ध करवाने के लिए केंद्र व राज्य सरकार की ओर से 1.10 लाख तक की सब्सिडी दी जाएगी।

डीसी ने बताया कि योजना का लक्ष्य लोगों के घरों का बिजली बिल कम करने के अलावा ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देना भी है, ताकि भविष्य में अन्य स्त्रोतों के माध्यम से बनाई गई बिजली पर निर्भरता में कमी की जा सके। इस योजना से पर्यावरण को फायदा मिलेगा। बताया कि जिस परिवार की सालाना आय 1 लाख 80 हजार रुपये तक है, ऐसे परिवारों को 2 किलोवाट तक सोलर पैनल लगवाने पर 60 हजार की सब्सिडी केंद्र व 50 हजार रुपये तक की अतिरिक्त सब्सिडी राज्य सरकार द्वारा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोलर पैनल की उत्पादन क्षमता 300 यूनिट मासिक तक है। इसी तरह जिन परिवारों की सालाना आय 1.80 लाख से 3 लाख रुपये तक है, ऐसे परिवारों को 2 किलोवाट तक सोलर पैनल लगवाने पर 60 हजार रुपये की सब्सिडी केंद्र सरकार द्वारा तथा 20 हजार रुपये तक की अतिरिक्त सब्सिडी राज्य सरकार द्वारा दी जाएगी। जानकारी के लिए केंद्र सरकार सोलर पोर्टल अथवा स्थानीय ऊर्जा विभाग कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें