फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हंसराज शर्मा ने महाविद्यालय में सहायक प्राध्यापक का कार्यभार ग्रहण किया

विज्ञापन
कार्यभार संभालते हंसराज शर्मा, साथ में प्राचार्य डॉ. रोहतास - फोटो : Samvad
विज्ञापन
राजौद। हरियाणा पब्लिक सर्विस कमिशन की ओर से हिंदी कैडर की भर्ती में चयनित हंसराज शर्मा ने बुधवार को राजकीय महाविद्यालय राजौंद में सहायक प्राध्यापक (हिंदी) के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रोहतास ने हंसराज शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि हंसराज शर्मा के अनुभव व ज्ञान से विद्यार्थियों को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा और हिंदी विषय के प्रति उनकी रुचि और अधिक बढ़ेगी। महाविद्यालय परिवार ने भी नए सहायक प्राध्यापक का स्वागत किया और उनके आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की।

कार्यभार संभालते हंसराज शर्मा, साथ में प्राचार्य डॉ. रोहतास- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें