फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हजवाना की मन्नू, प्रतिज्ञा का कुराश में हुआ चयन

Thu, 26 Sep 2024 04:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। जींद के दनोदा गांव में हरियाणा स्टेट जूनियर कुराश चैंपियनशिप का आयोजन किया। इसमें राजकीय उच्च विद्यालय हजवाना के खिलाड़ी मन्नू, तमन्ना, सकीना, प्राची, प्रतिज्ञा, गुरुचरण, सावन व सागर ने भाग लिया व उम्दा प्रदर्शन करते दो रजत व तीन कांस्य पदक जीते।

प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी मन्नू व प्रतिज्ञा एक से तीन अक्तूबर को अब हिमाचल प्रदेश में आयोजित होने वाली नेशनल कुराश चैंपियनशिप में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर हेड मास्टर सुरेंद्र सिंह व सभी स्टाफ सदस्यों ने पीटीआई मनोज कुमार व खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। 33 किलो भार वर्ग में मन्नू ने रजत, 36 किलो भार वर्ग में तमन्ना ने कांस्य, 36 किलो भार वर्ग में सकीना ने कांस्य, 63 किलो भार वर्ग में प्रतिज्ञा ने रजत पदक व 40 किलो वर्ग में गुरुचरण ने कांस्य पदक जीतकर अपने अभिभावकों, स्कूल व गांव का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें