कलायत। क्षेत्र में एक फेसबुक आईडी हैक कर दस हजार हड़प लिए। पुलिस को दी शिकायत में खरक पांडवा निवासी महिपाल ने बताया कि वे बतौर पटवारी पद पर कार्यरत हैं। उसके पास 5 नवंबर 2019 को फेसबुक दोस्त नरेश का फोन आया कि आपको कैसे चोट लग गई कि आप मुझसे 10 हजार रुपये मांग रहे हो। उसने कहा नहीं मांगें। उन्होंने कहा कि आपके फेसबुक मैसेंजर से मेरे पास दस हजार रुपये का मैसेज आया है। मैंनें उससे कहा कि मैने कोई मैसेज नही डाला। इसके बाद मेरी बहन (मामा की लड़की) का फोन आया कि आपके जीजा ने आपके खाते मे दस हजार रुपये डाल दिए हैं और कहा अचानक पैसे कि क्या जरूरत पड़ गई। मैने उससे कहा कि मैने कोई पैसे नही मांगे और न ही मेरे खाते में कोई पैसे आए हैं। इसके आधे घंटा बाद उसके व्हॉटसएप पर उसके दोस्त नीशु निवासी दिल्ली का मैसेज आया कि उसने तेरे खाते में दस हजार रुपये डाले हैं फिर उसने उसके पास फोन किया कि आपने किस बात के लिए पैसे डाले हैं। आपका कईं बार फोन मिलाया लेकिन आपका फोन नहीं मिला। परंतु उसके पास भी आपको चोट लगने का मैसेज आया है। इसलिए उसने आपके खाते मे पैसे डाल दिए हैं। पीड़ित ने बताया कि शायद किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी फेसबुक आईडी हैक कर ली है। उन्होंने अरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। जांच अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।