संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हिसार में आयोजित राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ग्योंग के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यकारी प्रधानाचार्य नरेंद्र पाल ने बताया कि यह प्रतियोगिता छह से आठ सितंबर तक हुई थी। प्रतियोगिता में अंडर-14 में पारुल, मानसी और नीलम ने तृतीय स्थान प्राप्त किए।
अंडर-17 में मुस्कान, तमन्ना, महक और मन्नत ने हिस्सा लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किए। अंडर-19 में कुमकुम ने भाग लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय परिसर में पहुंचने पर कार्यकारी प्रधानाचार्य नरेंद्र पाल और सरपंच प्रतिनिधि कर्मवीर सिंह ने फूल माला और पदक पहना कर स्वागत किया और बधाई दी। कर्मवीर सिंह कहा कि बेटियां हमारे देश की शान है, जो हर क्षेत्र में हमारे गांव व देश का नाम रोशन कर रही है।
इस अवसर पर यतेंद्र कुमार, अनूप धीमान, संजय कुमार, नीतू गर्ग, कमलेश रानी, डिंपल, सिल्की रानी, रणदीप सिंह, राम कुमार, मीना कुमारी, श्रुति गुप्ता, सतीश कुमार, संजीव कुमार, पुनम, चांद कुमार, अनूप सिंह आदि उपस्थित रहे।