फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व को लेकर गुरुद्वारों में रौनक

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर स्वर्ण रोशनी में नहाया गुरुद्वारा छठी पातशाही साहिब। 
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को लेकर शहर के गुरुद्वारों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुघरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में मंगलवार को आयोजित होने वाले गुरमत समागम को लेकर संगत में खासा उत्साह है। समागम में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन


मेंबर हरमनप्रीत सिंह ने बताया कि गुरमत समागम में श्री हरमंदिर साहिब, श्री दरबार साहिब, श्री अमृतसर साहिब के हजूरी रागी भाई धर्मवीर सिंह संगत को गुरु इतिहास से जोड़ते हुए शबद कीर्तन करेंगे। इसके अलावा भाई जसवीर सिंह और भाई सुखजिंदर सिंह के जत्थे भी गुरमत समागम में शिरकत करेंगे। भाई कुलविंदर सिंह और भाई परमिंदर सिंह भी गुरु साहिब के चरणों में हाजिरी लगाएंगे।

उन्होंने बताया कि गुरुद्वारा साहिब के हजूरी रागी भाई गुरदेव सिंह और भाई सूबा सिंह भी शबद कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे। वहीं, भाई गुरदास सिंह कथा विचार के दौरान संगत को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश और जीवन इतिहास से अवगत करवाएंगे। साथ ही उनकी ओर से दी गई शिक्षाओं और संदेशों से संगत को जोड़ेंगे। समागम को लेकर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों की ओर से विशेष प्रबंध किए गए हैं।

कुरुक्षेत्र। गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर स्वर्ण रोशनी में नहाया गुरुद्वारा छठी पातशाही साहिब। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें