फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: श्री गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर सजेगा गुरुद्वारा, 22 से शुरू होगा अखंड पाठ साहिब

विज्ञापन
विज्ञापन
सीवन। श्री गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के लिए सीवन क्षेत्र के गुरुद्वारा दशमेश सिंह सभा में धार्मिक कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही हैं। गुरुद्वारा साहिब की ओर से 22 नवंबर, रविवार को श्री अखंड पाठ साहिब का आरंभ किया जाएगा। मंगलवार 24 नवंबर को अखंड पाठ साहिब के भोग के साथ प्रकाश पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथी भाई जसवीर सिंह ने बताया कि प्रकाश पर्व को समर्पित कार्यक्रम सिख परंपराओं और मर्यादा के अनुसार आयोजित होगा। अखंड पाठ साहिब के आरंभ से लेकर भोग तक संगत गुरबाणी का श्रवण करेगी। 24 नवंबर को भोग के बाद विशेष धार्मिक दीवान सजाया जाएगा। इसमें रागी जत्था गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत करेगा जबकि कवीशरी जत्था श्री गुरु नानक देव जी के जीवन, शिक्षाओं और मानवता को दिए संदेश का गुणगान कर संगत को निहाल करेगा। उन्होंने बताया कि आयोजन के दौरान तीनों दिन गुरु का अटूट लंगर भी बरताया जाएगा। भाई जसवीर सिंह ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने पूरी मानवता को प्रेम, समानता, भाईचारे और सेवा का संदेश दिया। उन्होंने क्षेत्र की साध-संगत से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर अखंड पाठ साहिब के भोग और धार्मिक दीवान में शामिल हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें