फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत में 25 को मनाएंगे गुरु रविदास का जन्मोत्सव

Fri, 16 Jan 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
15केएलटी3: कलायत में आयोजित बैठक में श्री रैदास तख्त प्रबंध कमेटी के प्रधान डॉ.प्रीतम कोलेखां,
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। श्री रैदास तख्त पर 25 जनवरी को संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर देश-प्रदेश से संत-महात्मा भी शामिल होंगे।
विज्ञापन


वीरवार को तख्त परिसर में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से महोत्सव आयोजन का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता श्री रैदास तख्त प्रबंध कमेटी के प्रधान डॉ. प्रीतम कोलेखा ने की। बैठक में महात्मा गुरु प्रसाद की उपस्थिति रही बैठक में तख्त प्रबंध कमेटी के उपप्रधान, कोषाध्यक्ष, पार्षद और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने महोत्सव की रूपरेखा पर सुझाव रखे। इसके बाद सत्संग, शब्द-कीर्तन, प्रवचन और गुरु वाणी का पाठ करने के कार्यक्रम तय किए गए। डॉ. प्रीतम कोलेखा ने कहा कि यह र्काक्रम सामाजिक समानता और मानवता का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का अवसर है। महात्मा गुरु प्रसाद ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महोत्सव को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष समितियों का गठन किया गया। साथ ही युवाओं और सेवाभावी संगठनों से सहयोग लेने का भी निर्णय लिया गया। प्रबंध कमेटी ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे महोत्सव में परिवार सहित शामिल हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें