कार्यकारिणी के साथ नवनियुक्त प्रधान
कैथल। जिला कैथल टेपबाल संघ की बैठक कैथल स्थित कोयल कॉम्पलेक्स में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता राजकमल ढाण्डा पुर्व कार्यकारी सदस्य हरियाणा ओलंपिक संघ ने की व हरियाणा टेपबाल संघ के सचिव संजय सैन उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य कैथल टेपबाल संघ का विस्तार था। बैठक में सर्वसम्मति से प्रधान पद के लिए डा. गुरप्रीत सिंह व वरिष्ठ उपप्रधान रामभुल कसौर, सहसचिव परवीन राशिश और अभिषेक मेहता को कार्यकारी सदस्य चुना गया। टेपबाल कोच सुदर्शन सिंह सीवन, इंद्र गोस्वामी, प्रदीप चौहान,बलकार सिंह,राजेश कुमार, अशोक कुमार, टिंकू व अन्य उपस्थित रहे। संवाद