कैथल। फतेहपुर गांव के गुरप्रीत सिंह वालिया ने यूएसएमएलई स्टेप वन परीक्षा को प्रथम प्रयास में ही उत्तीर्ण करते हुए क्षेत्र का मान बढ़ाया है। इस बारे में उनके पिता एडवोकेट परमोहिंद्र सिंह वालिया ने बताया कि यूनाइटेड स्टेटस मेडिकल लाइसेसिंग परीक्षा चिकित्सा क्षेत्र की विश्व प्रसिद्ध और अत्यंत कठिन मानी जाने वाली परीक्षा होती है। इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने के लिए गहन अध्ययन, निरंतर परिश्रम व दृढ़ संकल्प की आवश्यकता की होती है। इन सब पर खरा उतरते हुए उनके बेटे गुरप्रीत ने इस परीक्षा को पहले ही प्रयास में पास करके यह सफलता प्राप्त की है। संवाद