फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गुरजोत, साईमन, जसनप्रीत व मानसी चयनित

Wed, 09 Apr 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल चीका में मंगलवार को खंड स्तरीय योग ओलंपियाड 2025 का आयोजन किया गया। इसमें अंडर 14 लड़कियों में कलस्टर अगौंध से गुरजोत, गुहला से साईमन, भूना से जसनप्रीत व मानसी का चयन किया गया।
विज्ञापन

इसी प्रकार अंडर 14 लडक़ों में अगौंध कलस्टर से ईस्माइल, भूना से भारत व लखविंद्र सिंह, गगड़पुर से शौकिन का चयन किया गया। अंडर 17 लड़कियों में कलस्टर गुहला से रोण, पीडल से मनीषा व स्वीटी, अगौंध से मुस्कान का चयन किया गया। अंडर 17 लडक़ों में कलस्टर गुहला से सोनू व मन्नत, अगौंध से देव व मन्नत का चयन किया गया।

प्रतियोगिता का आयोजन बीईओ सुखविंद्र सिंह व प्रधानाचार्य मेधाव्रत के संयुक्त नेतृत्व में किया गया। इसमें खंड गुहला के सभी स्कूलों के चयनित छात्रों ने भाग लिया। पीटीआई महताब सिंह, डीपीई देवेंद्र कुमार व डीपीई नछतर सिंह ने निर्णायक की भूमिका अदा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन






इस अवसर पर भारत भूषण पीटीआई, इंद्रावती पीटीआई, बलविंद्र सिंह पीटीआई व सुनील वीआई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें